कांग्रेस में महिला टिकटार्थियों की लग सकती है लॉटरी, 3 महिलाओं ने किया आवेदन

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इन दिनों टिकटों के लिए आवेदन प्रकिया चल रही है। पूरे प्रदेश से टिकट के इच्छुक प्रत्याशी 50 हज़ार रुपये का शुल्क जमा करवाकर पार्टी कार्यालय में आवेदन कर रहे हैं। आवेदन में अगर हम महिलाओं की बात करें तो अभी तक सिर्फ 3 महिलाओं ने आवेदन किया है। इनमें से पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनीता वर्मा, राष्ट्रीय कांग्रेस को ऑर्डिनेटर विद्या नेगी और महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सत्य का नाम शामिल है।</p>

<p>लोकसभा चुनावों को लेकर होने वाले चुनाव टिकट आवंटन में यह भी कहा जा सकता है कि महिलाएं ज्यादा रुचि नहीं दिखा रही हैं। यही कारण है कि आवेदन महिलाओं के नाम मात्र ही हैं। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी महिलाओं को 33 फीसदी महिला आरक्षण की बात भी करते हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश से किसी एक महिला को लोकसभा चुनावों का टिकट मिलना तय माना जा रहा है।</p>

<p>इन सबके बीच में कांग्रेस का एक बड़ा नाम विधायक आशा कुमारी को टिकट मिलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सूत्रों की माने तो राहुल गांधी इस बार एक-एक टिकट का आकलन करके उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेंगे और इसी कड़ी में बड़े चेहरों का चुनावी मैदान में उतरना तय है। हिमाचल प्रदेश में महिला प्रभारी होने का लाभ भी प्रदेश के किसी एक महिला चेहरे को मिल सकता है। रजनी पाटिल से पहले रंजीता रंजन भी हिमाचल प्रभारी रही हैं। ऐसे में महिला कोटे से एक टिकट हिमाचल प्रदेश में मिलेगी इसकी संभावना बहुत अधिक दिखाई दे रही है। अब देखना ये हैं कि यहां महिला कोटे से किसकी लॉटरी लगती है।</p>

Samachar First

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

6 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

6 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

6 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

6 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

6 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

6 hours ago