शिक्षा मंत्री ने लिया IGMC में सुविधाओं का जायज़ा

<p>कोरोना वायरस को लेकर शिक्षा मंत्री ने IGMC में स्वास्थ्य सुविधाओं को जायज़ा लिया। उन्होंने इस संबंध में विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विधायक निधि से संस्थान को 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।</p>

<p>सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के सभी बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में व्यापक स्तर पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जांच और उपचार के संबंध में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आईजीएमसी में इस संबंध में अलग से समर्पित ओपीडी स्थापित की गई है, जिसके लिए नोडल अधिकारी को तैनात किया गया है। इस संबंध में अलग से आइसोलेशन वार्ड जिसमें एक्स-रे, रक्त जांच और आईसीयू की व्यवस्था की गई है। कोरोना जांच के लिए आने वाले रोगियों को अन्य रोगियों के बीच से न आना जाना पड़े इसके लिए ओपीडी औरआइसोलेशन वार्ड तक आने के लिए वैक्लपिक मार्ग की व्यवस्था की गई है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी संदिग्ध मामला इस संबंध में नहीं पाया गया है फिर भी प्रदेश सरकार द्वारा इसके लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे है। संस्थान में इस संबंध में जांच कार्य चिकित्सकों द्वारा संजीदगी और समर्पित भाव से किया जा रहा है। यदि संभावित संदिग्ध मरीज आ जाता है तो यह संस्थान उसके ईलाज के लिए सक्षम है। न केवल प्रदेश में बल्कि देश में जागरूकता के लिए मीडिया का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

13 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

13 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

13 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

13 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

13 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

17 hours ago