‘कांग्रेस के EVM पर सवाल निराधार, लोकतंत्र को बदनाम की रच रही साजिश’

जयराम सरकार में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस नेताओं के EVM पर उठाए सवालों का जवाब दिया है। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी शर्मनाक हार को छिपाने के लिए ईवीएम को लेकर निराधार बयान बाजी कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को ईवीएम हैक होने कि कई शिकायतें की लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी सभी शिकायतों को खारिज कर दिया था।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने ईवीएम मशीनों को हैक करने की खुली चुनौती दी जिस कार्यक्रम का नाम उन्होंने हैकाथ्रोन दिया। तब कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीएसपी ने तो उस कार्यक्रम में भाग तक नहीं लिया और सीपीएम वह एनसीपी ने आखिरी क्षणों में कार्यक्रम में ना आने का फैसला लिया। इससे स्पष्ट होता है की महागठबंधन की यह चाल पूरी तरह विफल हो गई।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि ईवीएम हैकिंग भारतीय लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रायोजित साजिश है। कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता बार-बार शोर मचाते हैं कि ईवीएम हैक की गई है और जब समय आता है कि अपने लगाए हुए आरोपों को सिद्ध करें तो वह भाग जाते हैं। जब-जब कांग्रेस पार्टी जीती है तब तब ईवीएम ठीक होती है और जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो ईवीएम हैक होती है। यह कांग्रस का कैसा दोहरा चेहरा है।

भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हिमाचल प्रदेश में दिवालिया निकल गया है। कांग्रेस के चुनाव प्रभारी और वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ उनके ही कार्यकर्ता आरोप लगा रहे हैं। चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता औऱ  प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने स्वयं ही आनंद शर्मा , सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंडित सुखराम के खिलाफ अनेकों टिप्पणियां की है। उन्होंने कहा कांग्रेस का जहाज अपने ही बोझ के तले डूब रहा है।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

6 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

16 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

45 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

57 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago