निष्कासन पर पूर्व कांग्रेस नेत्री प्रोमिला ने सुक्खू पर लगाए आरोप

<p>कांग्रेस की निष्कासित नेत्री प्रोमिला ठाकुर ने अपने निष्कासन पर प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू पर आरोप लगाए हैं। प्रोमिला ने कहा कि सुक्खू ने अपने चार चंडूओं के कहने पर एक महिला के उपर हाथ उठाया है। वे इस निष्कासन को निष्कासन नहीं मानती, क्योंकि न तो उन्हें कोई नोटिस मिला और न ही कोई पुख्ता सबूत। सुक्खू ने अपने स्तर पर प्रदेश में सैकड़ों निष्कासन किए, जिसका सीधा असर कांग्रेस पर पड़ेगा और लाखों की फौज खत्म होगी।</p>

<p>प्रोमिल सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सुरेश के माध्यम से उनकी संपत्ति पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन चाहे वे ईडी से जांच करवाये या एफबीआई से, उन्हें कोई फर्क नहीं बड़ता क्योंकि उन्होंने कोई अवैध कब्जा नहीं किया। यही नहीं, प्रोमिला ने कहा कि सुक्खू और सुरेश अपनी संपत्तियों का ब्यौरा भी ईडी को दें, फिर साफ हो जाएगा कि कितने पानी में है।</p>

<p>ट्रांसफर माफिया पर बोलते हुए प्रोमिला ठाकुर ने कहा कि सुरेश ने मेरे उपर माफिया के आरोप लगाए, जो कि सरासर ग़लत और झूठे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वे अपने हरकतों से बाज़ नहीं आए तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी। ग़ौरतलब है कि प्रोमिला ठाकुर को पार्टी विरोधी काम करने में निष्कासित कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें हमीरपुर की युवा रैली में बोलने का मौका दिया गया। इस रैली में विधायक राजेंद्र राणा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद थे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(585).jpeg” style=”height:478px; width:670px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

1 hour ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

3 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

4 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

5 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

5 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

5 hours ago