‘आर्थिक कंगाली में 2 हेलिकॉप्टर का मज़ा ले रही जयराम सरकार’

<p>प्रदेश कांग्रेस के पूर्व चीफ ने एक बार फिर से जयराम सरकार पर तीखा हमला बोला है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक तरफ जहां पूरा देश आर्थिक कंगाली में चल रहा है वही 50-50 लाख रुपया हिमाचल प्रदेश की सरकार सिर्फ अपने दौरों पर ही खर्च कर रही है। एक बार मुख्यमंत्री साहब का कार में प्रदेश का दौर करके देखना चाहिए, फिर पता चलेगा कि प्रदेश की सड़कों की हालत कितनी दयनीय हो चुकी है।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि हाल ही में मुंबई का मुख्यमंत्री का दौरा हुआ तो उस दौरे में 50 लाख रुपए खर्च हेलीकॉप्टर का ही सरकार ने चुकाया। अब हैरानी इस बात की है कि जब सरकार में&nbsp; प्राकृतिक आपदाएं चल रही थी उस समय तो एक ही हेलीकॉप्टर से सरकार ने काम चलाया, लेकिन अब सरकार ने दो-दो हेलीकॉप्टरों को मुहैया करवा लिया है। पहले ही जो हेलीकॉप्टर सरकार के पास है उसका 1 दिन का खर्च साढ़े तीन से चार लाख के बीच में है और अब नया हेलीकॉप्टर सरकार ने कुछ समय के लिए लिया है और इसका खर्चा भी करीब 50&nbsp; लाख रुपया 5 से 7 दिन का बताया जा रहा है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि यह तो सीधा-सीधा लोगों की जनता पर पैसे की लूट जैसा माहौल पूरे प्रदेश में बना हुआ है और सरकार का जो भी मन कर रहा है वे सरकार कर रही है। चाहे उससे सरकार या प्रदेश में आर्थिक मंदी आए या नौकरियां कम हो लेकिन अपनी मर्जी से यह सरकार हर तरह के निर्णय लेती नजर आ रही है। लिहाज़ा मुख्यमंत्री अपने ही निर्णय को कई बार पीछे हटते भी नज़र आए लेकिन अब एक बार फिर से हेलीकॉप्टर का मुद्दा गर्माया है और दो-दो हेलीकॉप्टर लेने का कोई औचित्य आज के समय में नजर नहीं आ रहा है।</p>

<p>उन्होंने आशंका व्यक्त की कि दो हेलीकॉप्टरों का मतलब यह हुआ कि एक हेलीकॉप्टर गवर्नर और दूसरा हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री के लिए जो की हिमाचल के इतिहास में पहली बार हो रहा है।&nbsp; हैरानी इस बात की है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकारें भी रहीं, वीरभद्र सिंह जैसे नेता मुख्यमंत्री भी रहे लेकिन दो-दो हेलीकॉप्टरों का नजारा पहली बार प्रदेश में देखने को मिल रहा है और वो भी अपने निजी इस्तेमाल के लिये। भत्तों की बढ़ोत्तरी के बाद बैकफुट पर सरकार का अभी हेलीकॉप्टर प्रेम लोगों को रासा तो दूर लेकिन उपचुनाव में ही इस तरह की बेवजह की खर्चे सीधे-सीधे भाजपा की हार का कारण बनने जा रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

18 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago