वीरभद्र सिंह के निधन से प्रदेश में शोक की लहर, हॉली लॉज में रखा गया पार्थिव शरीर

<p>हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई की तड़के सुबह निधन हो गया। IGMC में उपचाराधीन वीरभद्र सिंह ने 3 बजकर 40 मिनट पर आख़िरी सांस ली। काफी लंबे समय से वीरभद्र सिंह बीमार चल रहे थे और गुरुवार को उनका निधन हो गया। IGMC के एमएस डॉक्टर जनक राज ने इसकी पुष्टि की है।</p>

<p>उनके निधन के बाद प्रदेश में शोक की लहर चल रही है। निधन के बाद पार्थिव शरीर को फिलहाल निजी स्थान हॉलीलॉज में रखा गया है जहां लोगों के साथ-साथ नेता श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। इसके बाद कल यानी शुक्रवार को पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय या फ़िर रिज मैदान में रखा जा सकता है। शनिवार को दाह संस्कार करने की ख़बर है। इसके साथ ही 3 दिन का राजकीय शोक का ऐलान किया गया है और कई सरकार कार्यालय भी 3 दिन के लिए बंद रहेंगे।&nbsp;</p>

<p>वहीं, वीरभद्र सिंह के निधन पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ये एक युग का अंत है। उनके चले जाने से पार्टी को नहीं हमें निजी तौर पर भी नुकसान है क्योंकि उनके साथ पारिवारिक संबंध थे।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

8 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

8 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

8 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

8 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

8 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

8 hours ago