दलाई लामा की जासूसी पर शांता कुमार चिंतित, PM और CM से किया आग्रह

<p>पूर्व मुख्यमंत्री औऱ वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने दलाई लामा की जासूसी की ख़बर पर चिंता जताई है। शांता ने कहा कि हैरानी की बात है कि 6 सालों से संदिग्ध चीनी जासूस देश की राजधानी में हज़ारों करोड़ रुपयों की मनीलॉन्ड्रिंग करता रहा। ये ख़बर देश और प्रदेश सरकार के लिए काफी चिंताजनक है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि वे दिल्ली में भारत सरकार के अधिकारियों से मिलकर इस विषय पर जांच की मांग करें।</p>

<p>इसके साथ ही धर्मशाला में प्रदेश के अधिकारियों से विचार विमर्ष करके दलाई लामा की सुरक्षा व्यवस्था पर पुनर्विचार के बाद कड़े कदम उठाए जाएं। महामहिम दलाई लामा केवल तिब्बत सरकार के ही मुख्य नहीं है वे इस समय पूरे विश्व में सबसे अधिक सम्मानित आध्यात्मिक नेता है। उन्हें विश्व का सबसे बड़ा सम्मान नोवल पुरूस्कार मिल चुका है। इतना ही नहीं विश्व के लगभग और दर्जनों देशों ने उन्हें अपने देश के सबसे बड़े सम्मानों से सम्मानित किया है। वे इस समय पूरे विश्व में एक शांति दूत के रूप में समझे जाते हैं। जिस चीन ने उनके देश को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं रखी उस चीन के विरूद्ध भी आज तक उन्होंने कोई कड़वा शब्द प्रयोग नहीं किया।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6745).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

<p>शांता कुमार ने कहा कि आज महामहिम दलाई लामा भारत में महात्मा बुद्ध के एक प्रतिरूप की तरह हैं। भारत की नैतिक धार्मिक और राष्ट्रीय जिम्मेवारी है कि उनकी सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे। प्रदेश और केन्द्र सरकार उनकी सुरक्षा की सारी व्यवस्था पर एक बार फिर से विचार करे। एक चीनी जसूस फर्जी नाम से लामों के बीच रहता रहा। यह चिन्ता ही नहीं दुर्भाग्य की बात भी है कि तिब्बत की निर्वासित सरकार और दिल्ली में केन्द्र की सरकार दोनों अन्धेरे में रहे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री से भी इस विषय पर जांच और कार्रवाई का आग्रह किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

36 mins ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

47 mins ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

2 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

2 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

3 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago