मध्यम वर्ग लोगों के बारे में सोचे सरकार, मनरेगा फंड का किया जाए इस्तेमाल: GS बाली

<p>कोरोना के खतरे के बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सरकार को अपने सुझाव दिए हैं। अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जीएस बाली ने कहा कि अब अगली चुनौति मध्यम वर्ग के लोगों को पटरी पर लाना रहेगी। लॉकडाउन को देखते हुए सरकार को इस पर एक्शन लेना चाहिए ताकि संकट की घड़ी किसी को दिक्कत न आए।</p>

<p>जीएस बाली ने कहा सरकार अब ऐसे कामों को करवाने की सोचे जो सोशल डिस्टेंसिंग के साथ संभव है। कोरोना के साथ ग़रीब वर्ग, वोकेश्नल आधार पर सर्विस दे रहे शिक्षक, आउटसोर्स औऱ कॉन्ट्रेक्ट कर्मचारी और स्वरोजगार पर आधारित मध्यम वर्ग के लिए अब कोई एक्शन लेना चाहिए। क्योंकि इनकी दिक्कतें अब बढ़ने लगी हैं। ग़रीब तबके को तो राशन दिया जा रहा है लेकिन मध्यम वर्ग की सेविंग अब ख़त्म होने की क़गार पर है। सरकार को इनके लिए कोई ठोस एक्शन नियमों के अनुसार लेना चाहिए।</p>

<p>पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि लॉकडाउन में बढ़ोतरी के साथ कई समस्याएं भी आम जनजीवन को प्रभावित कर रही है। इस संकट में इसके अलावा कोई चारा भी नहीं है लेकिन उन लोगों की ओर सोचना जरूरी है जिनकी अजीविका प्रदेश में दिहाड़ी मजदूरी और अन्य दैनिक भोगी कामों से चलती है। मनरेगा फंड के तहत सरकार को इन लोगों को राहत देनी चाहिए। सरकार से अनुरोध है कि मनरेगा फंड से राहत पैकेज के रूप में अभी इन लोगों को आर्थिक सहायता दी जाए जिसे भविष्य में अडजस्ट किया जा सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

  Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

5 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

5 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

5 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

  Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

5 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

  Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

5 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

6 hours ago