प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं को जल्द बेहतर करे सरकारः प्रकाश चौधरी

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, जिसके चलते लोगों को कोविड काल में दर दर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, ये शब्द मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष तथा पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस जानलेवा कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार ने साल भर में कोई तैयारी नहीं की। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों में कर्मचारियों के हजारों रिक्त पड़े पदों की पूर्ति करने के बजाए सरकार केवल मात्र नगर निगम और नगर निकायों के चुनाव जीतने की ही रणनीति बनाने में मशगूल रही। यही वजह है कि आज लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं।

रोजाना प्रदेश भर में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था की लोग विडियो बना सरकार की पोल खोल रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उचित समय और सही इलाज न मिल पाने के कारण जो अलप मृत्यु को प्राप्त हो जा रहे हैं, उनकी मृत्यु की जिम्मेदार केवल जयराम सरकार ही है। यदि सरकार समय पर तैयारी कर स्वास्थ्य विभाग में पड़े रिक्त पदों को भर देती तो काफी हद तक इस महामारी पर अंकुश लगाया जा सकता था। आज कोविड के इस बूरे दौर में स्वास्थ्य कर्मियों की कमी महसूस हो रही है, लेकिन सरकार रिक्त पदों को भरने को लेकर कभी भी सजग नहीं रही।

मुख्यमंत्री और उनके मंत्री एवं सिपहसलार हेलिकॉप्टर व नई नई गाड़ियां लेने में ही व्यस्त रहे। इस समय देश के साथ साथ प्रदेश भी कोरोना की भयंकर चपेट में आ गया है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि यदि इस महामारी पर नियंत्रण पाना चाहते हैं तो तुरंत हिमाचल प्रदेश में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पुरुष के 2060 पदों में से करीब 1550 पद रिक्त पड़े हुए हैं, वहीं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल स्वीकृत 2259 पदों में से करीब 800 रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरा जाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में बहुत से उप स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी स्वास्थ्य कार्यकर्ता नहीं होने के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र महीनों से बंद पड़े हुए हैं।

इसी अव्यवस्था के चलते बहुत से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दो-दो तीन-तीन स्वास्थ्य उप-केंद्रों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपील की है कि वे प्रदेश की जनता की भलाई हेतु बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों को शीघ्र अति  शीघ्र भरें तथा जिन  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में महिला और पुरुष  स्वास्थ्य कार्यकर्ता और  पर्यवेक्षक के पद सृजित नही हैं, वहां पर भी पद सृजित किए जाएं। खंड स्तर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक के पद सृजित किए जाएं।

उन्होंने सरकार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि सरकार उपरोक्त रिक्त पदों को भरने और प्रदेश में बिगड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं को जल्द बेहतर नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा हस्तक्षेप करने की गुहार लगाएगी ताकि प्रदेश की जनता स्वास्थ्य और महफूज रह सके।

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

3 hours ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

5 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

6 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

6 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

6 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

7 hours ago