Follow Us:

पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री पंडित शिव कुमार

मनोज धीमान |

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा मंत्री रहकर नाम बनाने वाले पंडित शिव कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। दोपहर क़रीब 2 बजे उनकी गांव रेहलू से शव यात्रा निकली जिसमें तमाम नेता और हज़ारों लोगों ने हिस्सा लिया। हज़ारों लोगों ने नम आंखों के साथ उन्हें विदाई दी।

इस दौरान उनके समधी जीएस बाली, केवल सिंह पठानिया, राकेश पठानिया, मेजर विजय सिंह मनकोटिया, अजय महाजन, रघुबीर सिंह बाली सहित कई पूर्व मंत्री औऱ विधायक मौजूद रहे। सभी नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से आज एक युग का अंत हो गया। वे सभी के अभिभावक हैं और उन्होंने राजनेताओं से लेकर जनता तक अपनी पहचान बनाई है।

उल्लेख़नीय है कि पंडित शिव कुमार काफ़ी समय से हार्ट की प्रॉब्लम से जूझ रहे थे। पिछले दो सप्ताह से उनकी हालत ख़राब होने के चलते उन्हें फ़ोर्टिस भर्ती करवाया गया था औऱ गुरुवार देर रात क़रीब 12 बजे उनका निधन हो गया। प्रदेश के तमाम राजनेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और आत्मा की शांति की कामना की।