कैबिनेट बैठक: नए साल में युवाओं को तोहफा, कॉन्स्टेबल के 1063 पद भरने को मंजूरी

जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक क़रीब 6 घंटे बाद ख़त्म हो चुकी है। बैठक में अहम रूप से सरकार ने बजट सत्र पर खुलकर चर्चा की। इसके साथ ही सरकार ने नये साल में युवाओं को विशेष रूप से नौकरियों का तोहफा दिया है। सरकार ने कैबिनेट में कॉन्स्टेबल के 1063 पद भरने को मंजूरी दी है।

डॉक्टरों के 202 पद भी भरने के लिए सरकार ने हरी झंडी दिखाई है। ये वे डॉक्टर हैं जिनके इंटरव्यू सरकार ने हाल ही में लिये हैं। इन डॉक्टरों की अब जल्द नियुक्ति होगी। इनका पे-स्केल 26 से 36 हज़ार के बीच रहने वाला है।

46 नई एंबुलेंस ख़रीदने को मंजूरी

4 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 27 तक चलेगा

MBBS डॉक्टरों का इंसेटिव बढ़ाया जाएगा

वाटर कैरियेर की पार्ट टाइम पोस्टें भरी जाएंगी

कांगड़ा के इंदौरा में CHC को मिलेंगे 50 बेड, इसके साथ ही 34 पोस्टें भी भरी जाएंगी

सिरमौर के राजगढ़ अस्पताल को दिये 50 बेड, साथ ही 25 पोस्ट भी भरे जाएंगे

IGMC में कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर का पद भरा जाएगा

ऊना के बंगाणा सरकारी कॉलेज का नाम अटल के नाम पर रख़ा जाएगा

Samachar First

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

23 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago