लोकसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस के अहंकार को हराया: वीरेंद्र कंवर

<p>जयराम सरकार में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कंवर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में देश के करोड़ों मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी के अहंकार को करारी शिकस्त दी है। कांग्रेस के नेता अहंकार के नशे में मदमस्त थे और इसी अहंकार की वजह से वह चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ बीजेपी के बड़े नेताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियां करते रहे। लेकिन जनता ने कांग्रेस के अहंकार को तोड़ दिया और यही वजह है कि कांग्रेस पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।</p>

<p>मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर भी कांग्रेसी नेताओं ने अशोभनीय बयान दिए। चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने मुख्यमंत्री के अपमान का बदला लिया और कांग्रेस पार्टी की इस नकारात्मक राजनीति को सिरे से नकार दिया। प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत मतदाताओं ने भाजपा के उम्मीदवारों को वोट दिए, जोकि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में नया कीर्तिमान बना है। चुनाव में कांग्रेस के वो गढ़ में ढह गए जिन्हें अभेद्य माना जाता रहा है।</p>

<p>वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के लिए यह आत्मचिंतन का समय है। उन्हें सोचना चाहिए कि देश की सबसे पुरानी पार्टी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लडऩे को क्यों मजबूर हो गई है। क्यों भारत के लोगों ने कांग्रेस पार्टी और उसके पूरे नेतृत्व को नकार दिया है और पार्टी देश की राजनीति में हाशिए पर सिमटती जा रही है। कांग्रेस के बयानवीर नेताओं को जनता के मूड और ज़मीनी हकीकत को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए ताकि वह आने वाले समय में एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर

शिमला/रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता सिर्फ़…

4 hours ago

चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेगी कांग्रेस पार्टी : पठानिया

शिमला: उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां कहा कि आने वाले चुनावों…

4 hours ago

भ्रष्टाचार पर भारी पड़ा प्रधानमंत्री मोदी का स्वर्णीम युग : भाजपा

कांगड़ा: भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने फतेहपुर पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लिया…

4 hours ago

विश्व पशु चिकित्सा दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

आज दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला मंडी पशुपालन विभाग द्वारा विश्व पशु चिकित्सा दिवस…

4 hours ago

महिलाओं के 1500 रुपए पर वार-पलटवार! जयराम ठाकुर से सवाल पूछती सरकार!

हिमाचल प्रदेश के चुनावी मौसम में महिलाओं के सम्मान का मुद्दा गरमाता जा रहा है..…

4 hours ago

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

केलांग में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित  पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल करना…

6 hours ago