<p>27 दिसंबर को प्रदेश की जयराम सरकार 3 साल पूरे करने जा रही है। इसी के मद्देनज़र गुरुवार को विशेष तौर पर मुख्यमंत्री और उनके कुछ मंत्रियों ने सरकार के कार्यकाल को गिनाया और खूब तारिफों के पुल बांधे। मंत्रियों ने अलग अलग जगहों पर सरकार के कार्यकाल की तारिफ की औऱ अब तक कार्यकाल को बेस्ट बताया।</p>
<p>शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सुशासन और विश्वास के, तीन साल विकास के। तीन साल विकास के पथ पर अविस्मरणीय रहे है। 27 दिसंबर को तीन साल का कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और राजनाथ सिंह भाग लेंगे। इसमे कोविड नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी का जो विज़न डॉक्यूमेंट था उसको 90 प्रतिशत से ज्यादा पूरा किया जा चुका है। </p>
<p>वहीं, वन मंत्री राकेश पठानिया भी नंबर बनाने में पीछे नहीं रहे औऱ सरकार की तारिफों में बहुत कुछ कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन सालों का सफर उपलब्धियों भरा रहा है। इन सालों में सरकार वैश्विक महामारी कोरोना से भी निपटी और विकास कार्यो कों भी गति दी।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…