पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर बोले जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं का मनोबल ना गिराएं वीरभद्र

<p>पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुक्खू को लेकर दिए गए बयान से कांग्रेस में फिर सियासत गर्माती नज़र आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को हमीरपुर के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने सुक्खू के पक्ष में उतरते हुए साफ कहा कि सुक्खू की वजह से कांग्रेस को हिमाचल में मजबूती मिली है। वीरभद्र सिंह कांग्रेस के सम्माननीय नेता हैं, लेकिन उनका ऐसा बयान कार्यकर्ताओं का मनबोल गिराता है, जो कि पार्टी के लिए सही नहीं है।</p>

<p>नरेश ठाकुर ने कहा कि बहुत से ऐसे चेहरे हैं जो कि सुक्खू के आने के बाद पार्टी से जुड़े हैं। लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी संगठित है और इस बार कांग्रेस ही चुनाव जीतने जा रही है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री के हमीरपुर दौरे पर जिला अध्यक्ष ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।</p>

<p>गौरतलब है कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस कभी भी नहीं जीत सकती। सुक्खू की वजह से पार्टी कमजोर हुई है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा था और खुद को एक डमी सीएम ना बताते हुए जयराम ठाकुर को ये खिताब दिया था।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(360).jpeg” style=”height:500px; width:700px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

7 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

35 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

47 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago