मंडी: पन्ना सम्मेलन के पोस्टर से ग़ायब हुए CM, राजनीतिक गलियारों में चर्चा

<p>लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी में पोस्टर काफी सुर्खियां बटोरने में लगे है। पहले जहां पोस्टर के जरिये छुटपुट नेता टिकट की लाइन में खड़े जान पड़ रहे थे, वहीं अब बीजेपी के प्रमुख सम्मेलन से खुद मुख्यमंत्री ग़ायब नज़र आ रहे हैं।</p>

<p>जी हां, मंडी में 28 नवंबर को पन्ना प्रमुख सम्मेलन होने वाला है, जिसके होर्डिंग्स अभी से लगने जारी हैं। लेकिन, हाल ही लगे इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नहीं दिखाया गया। यहां तक कि प्रदेश के बड़े नेता भी इस पोस्टर से ग़ायब नज़र आ रहे हैं और पोस्टर में संगठन मंत्री पवन राणा के साथ मोदी-शाह की फोटो लगाकर छपवाया गया है। पोस्टर के शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल भी हो रहे हैं।</p>

<p>वहीं, इस बार तो जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने से मंडी का सपना पूरा हुआ है। लेकिन बावजूद इसके यहां से पार्टी के बड़े नेता और मुख्यमंत्री ग़ायब दिख रहे हैं। इस पोस्टर को लेकर राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

6 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

6 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

6 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

6 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

22 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

22 hours ago