भाजपा को पार्टी चिन्ह पर चुनाव पड़ा महंगा, 2 निगमों पर जीत पाकर कांग्रेस गदगद

<p>प्रदेश में 4 नगर निगमों के चुनावी परिणाम सामने आ चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 2 निगमों(पालमपुर और सोलन) में और भाजपा ने 1 निगम मंडी में पूर्णता बहुमत हासिल किया है। धर्मशाला नगर निगम में मामला अभी तक बीच में ही लटका पड़ा है। यहां भाजपा को निगम के लिए 1 निर्दलीय प्रत्याशी की आवश्यकता है जबकि कांग्रेस को बहुमत के लिए चारों निर्दलियों को अपनी ओर करना होगा। भाजपा निगमों की जीत में बराबरी करने के लिए यहां पूरा जोर लगा रही हैं औऱ लगभग माना जा रहा है कि धर्मशाला में भाजपा ही निगम बनाएगी।</p>

<p>इसी बीच बात की जाए निगम चुनावों की तो भाजपा को पार्टी चिन्ह पर ये चुनाव करवाना महंगा पड़ गया। प्रदेश के मुखिया ने चुनावों से पहले प्रचार के दौरान खूब प्रसार किया कि हमने कांग्रेस नेताओं की बात मान ली और पार्टी चिन्ह पर भाजपा जीत दर्ज कर दिखाएगी। लेकिन जब भाजपा के पल्ले सिर्फ एक निगम ही रह गया तो बात काफी अंदर तक घर कर गई। भाजपा नेता अब बेशक मंथन की बात कर रहे हों लेकिन 2022 को देखते हुए बीजेपी को पार्टी चिन्ह के नाम पर ये ट्रायल मैच खेलना महंगा पड़ गया।</p>

<p>वहीं, कांग्रेस की बात करें तो चार निगमों में 2 पर जीत पाकर पार्टी ऐसा जश्न मना रही है जैसे कि 2022 का चुनाव जीत लिया हो। पालमपुर निगम में तो बुटेल परिवार का ऐसा रुतबा और नाम है जिसके आगे पार्टी का नाम फीका पड़ जाता है। ऐसे में पालमपुर निगम में कांग्रेस से जुड़े बुटेल और उनके दावेदारों का जीतना अनिवार्य था। बात सोलन की करें तो यहां बेश़क कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन कर दिखाया है। इन दो निगमों की जीत के लिए खूब जश्न तो मनाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस शासित रहे धर्मशाला निगम गंवाने और मंडी में 25 फीसदी वोट पर शायद ही कोई मंथन हो। अग़र ऐसा ही हुआ तो 2022 के नजरिये से 2 निगमों की जीत का ये जश्न काफ़ी चौंकाने वाले परिणाम दे सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

6 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

7 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

7 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

7 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

7 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

11 hours ago