चीन से युद्ध करने के लिए मोर्चे पर जाने को तैयार मंत्री महेंद्र सिंह

<p>जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने वह चीन के साथ यदि जंग होती है तो वह इस युद्ध में मोर्चे पर जाने को तैयार हैं। वह पूर्व सैनिक हैं, 1969 में सेना में भर्ती हुए थे। उस समय पाकिस्तान के साथ जंग हुई तो उनकी 9 डोगरा कमांड अग्रिम मोर्च पर थी। उन्होंने पाकिस्तान के साथ जंग लड़ी थी और उन्हें गर्व है कि पाकिस्तान को उस लड़ाई में मुंह की खानी पड़ी थी। अब उनकी उम्र 71 साल हो गई है मगर वह इस उम्र में भी देश के पहले मंत्री होंगे जो युद्ध मोर्चे पर जाना चाहेंगे। ये बात मीडिया से बातचीत में महेंद्र सिंह ने कही।</p>

<p>मैं दूसरी लड़ाई लडऩा चाहूंगा और एक पूर्व सैनिक के रूप में मोर्चे पर जाने को तैयार हूं। फिर से रणभूमि में जाना चाहता हूं। चीन के साथ तनाव को लेकर महेंद्र सिंह ने कहा कि जो भी हुआ है वह दुखदायी है, निंदनीय है। शहीद हुए सैनिकों को वह नमन करते हैं, उन्हें देश के सैनिकों पर गर्व है। दुनिया में भारतीय सेना सबसे श्रेष्ठ है, किसी भी देश की सेना इतनी सक्षम नहीं है। सेना ने अपनी सीमा में रह कर काम किया है मगर चीन ने जो किया वह निंदनीय है।</p>

<p>प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और गृह मंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है भारत के रूख को सपष्ट भी कर दिया है। प्रधानमंत्री ने भी चेता दिया है कि हमारे सैनिकों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री के इस कथन का मतलब साफ तौर पर समझ में आ जाना चाहिए। महेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सीमाएं भी चीन के अधिपत्य वाले तिब्बत के साथ लगती हैं, लाहौल स्पीति औऱ किन्नौर जिले इसके साथ सटे हुए हैं, वहां के लोगों के हौंसले बुलंद हैं। सरकार पूरी तरह से अलर्ट है। चीन को अपनी भूल का खामियाजा भुगतना होगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

NPS कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12% महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…

4 hours ago

Himachal: केंद्र से 1,479 करोड़ की अग्रिम किस्त, रफ्तार पकड़ेगा विकास

Festive financial boost for Himachal:  वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…

5 hours ago

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव में जस्सी और बब्बल मचाएंगे धमाल

Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…

9 hours ago

Kangra News: नकाबपोश ने दसवीं की छात्रा पर किया नुकीले हथियार से हमला

Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्‍कड़ में  एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…

9 hours ago

Hamirpur News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट शुरू, 220 खिलाड़ी दिखा रहे दम

District Athletics Meet:  गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…

9 hours ago

8 घंटे की दंडवत यात्रा कर श्रद्धालु पहुंचे मां बाला सुंदरी के दरबार

  Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…

10 hours ago