हिमाचल विधानसभा में गूंजा कंगना का मामला,उनका ऑफिस तोड़े जाने की निंदा

<p>हिमाचल प्रदेश मॉनसून सत्र में भी कंगना के ऑफिस को तोड़ने का मामला गूंजा। देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए महाराष्ट्र में कंगना की ऑफिस तोड़े जाने का मामला उठाया। उन्होंने कंगना के आवास को गिरने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और विपक्ष पार्टी कांग्रेस से कहा शिव सेना के साथ उनका गठबंधन है। इसलिए कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र कांग्रेस से उनकी सुरक्षा की बात करे। मुख्यमंत्री ने भी सदन में कहा कि इस घटना की वह निंदा करते है। हिमाचल कंगना की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।</p>

<p>कांग्रेस पार्टी के नेता राम लाल ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ख़िलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। मामला कानून के तहत चल रहा है इसलिए हिमाचल विधानसभा में चर्चा की ज़रूरत नहीं है। बावजूद इसके सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह बोलने के लिए खड़े हो गए। इस पर सदन तप गया और विपक्ष ने आपत्ति ज़ाहिर की। विधानसभा अध्यक्ष ने मामला शांत करवाया तब जाकर इंद्र सिंह ने कंगना के सुरक्षा की पैरवी की।</p>

<p>इस पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें भी कंगना की सुरक्षा की चिंता है। लेकिन राम लाल ठाकुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा के अविश्वास प्रस्ताव के सम्मान करने की बात कही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago