मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आपराधिक जांच एक बहुमुखी चुनौती है और सफल अभियोजन के लिए सही जांच आवश्यक है। अपराधियों को सजा मिले तो लोगों में कानून के प्रति विश्वास बढ़ेगा। जयराम ठाकुर आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस की ‘आपराधिक जांच नियमावली’ और मोबाइल ऐप ‘अपराध मुक्त हिमाचल’ को जारी करते हुए संबोधित कर रहे थे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि जांच प्रक्रिया के मापदण्ड स्थापित करने की दिशा में एक उत्कृष्ट प्रयास है। इससे न केवल जांच की दिशा निर्धारित होती है बल्कि अधिकारी को बेहतर और व्यावसायिक तरीके से जांच करने में सहायता मिलती है। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की आम जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना तथा अपराध मुक्त राज्य बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस मोबाइल ऐप ‘अपराध मुक्त हिमाचल’ की मदद से आम जनता का सहयोग प्राप्त होगा जिससे राज्य में अपराध को रोकने में सहायता मिलेगी। इस ऐप की मदद से बिना पहचान बताए लोग शिकायत पंजीकृत कर सकेंगे। इसके लिए लोगों को इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करना होगा, जिससे प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों ने प्रदेश में नशा बेचने के मामलों को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। इस सामाजिक बुराई को रोकने के लिए सूचना तंत्र को भी सुदृढ़ करना होगा। वहीं, डीजीपी SR मरडी ने कहा कि इस नियमावली में क्रमबद्ध तरीके से आपराधिक जांच के दौरान पालन किए जाने वाले प्रोटोकाल का विवरण है। इस नियमावली के उपयोग से जांच अधिकारियों को पेशेवर दृष्टिकोण अपनाने में सहायता मिलेगी।

मुख्य बिंदु आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…
Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…
R.S Bali Chamunda Temple visit: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…
R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…
Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…
HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…