शिमला: आशियाना कैफ़े में राष्ट्रपति ने ली चाय की चुस्कियां, खुद पे किया बिल

हिमाचल प्रवास पर आए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को शिमला में आशियाना कैफे में चाय की चुस्कियों को आनंद लिया। इस दौरान रामनाथ कोविंद के साथ उनका परिवार था और उन्होंने कैफे के बिल भी खुद पे किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने रिज मैदान पर परिवार के साथ वॉक का आनंद भी उठाया।

इससे पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पीटरहॉफ में आयोजित सिविक रिसेप्शन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राष्ट्रपति का स्वागत किया और उन्हें हिमाचली शॉल भेंट की। राष्ट्रपति ने एक ईंट शहीदों के नाम कार्यक्रम के तहत शहीद संजीव राणा के स्मारक के लिए एक ईंट भेंट की।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के उनका पुराना संबंध है। 1974 में कुल्लू-मनाली की यात्रा के बाद उन्हें कई समारोहों में भाग लेने का मौका मिला। पिछले वर्ष बिहार के राज्यपाल के रूप में शिमला आए थे और लौटने के 20 दिन बाद ही उनका राष्ट्रपति के रूप में मनोनयन हुआ। गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी तथा देश की प्रथम महिला सविता कोविंद के साथ पांच दिन की हिमाचल यात्रा पर मशोब्रा रिट्रीट में रुके हैं।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

34 mins ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

46 mins ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

2 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

2 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

3 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago