Follow Us:

50 लोगों ने BJP छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ, राठ़ौर ने किया स्वागत

पी. चंद |

लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस भी हिमाचल प्रदेश में एक्टिव हो चुकी है और अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए दोनों  पार्टी जोरों-शोरों से काम कर रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को शिमला संसदीय से कुमारसैन के 50 लोगों ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठ़ौर ने उनका पार्टी में स्वागत किया और उनके साथ जीत का दावा ठोका।