पॉलिटिक्स

शिमला में पानी की किल्लत होना भाजपा सरकार की नाकामी- बोले कांग्रेस प्रवक्ता

गर्मी ने अभी पूरी तरह दस्तक भी नहीं दी है। बावजूद इसके राजधानी में पानी की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। पानी की समस्या के लिए कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि मार्च की शुरुआत में ही जब गर्मी पूरी तरह से शुरू भी नहीं हुई है तब ही शिमला शहर व इसके आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत शुरू हो गई है। भाजपा के 24 घंटे पानी देने के वायदे खोखले साबित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मई जून में जब भीषण गर्मी पड़ती है तो तब क्या होगा यह चिंता का विषय है। यह सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में फैल हुई है। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी की प्रदेश में सक्रियता को नकारते हुए कहा कि प्रदेश में जनता ने कभी भी स्वीकार नहीं किया है। कांग्रेस को आम आदमी पार्टी की कोई चुनौति नहीं है।

Manish Koul

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

5 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago