‘अंबानी का हिमाचल रिसॉर्ट बनाना जरूरी नहीं, वर्तमान सरकार स्थापित उद्योगों पर दे ध्यान’

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान को तथ्यों के विपरित क़रार दिया है। सीएलपी मुकेश अग्निहोत्री के बयान का समर्थन करते हुए कौशल ने कहा कि अग्निहोत्री ने 5 साल एक सफल उद्योग मंत्री के रूप में उद्योगिक विस्तारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज भाजपा सरकार उद्योगपत्तियों के साथ जिस भूमि बैंक की बात कर रही हैं वह भी कांग्रेस सरकार की देन है। मुकेश अपने अनुभव के आधार पर यदि कोई सार्थक सुझाव सरकार को दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री को उस पर गौर करना चाहिए।</p>

<p>यदि भारत सरकार ने उत्तर-पूर्व और जम्मू कश्मीर की तर्ज़ पर हिमाचल को पैकेज नहीं दिया तो मुख्यमंत्री और सरकार की यह इन्वेस्टर मीट्स सैर सपाटे तक ही सीमित रह जाएंगी। महिंद्रा और अम्बानी ग्रुप द्वारा हिमाचल में रिसोर्ट बनाने का प्रस्ताव हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, क्योंकि हिमाचल एक पर्यटक राज्य है और कोई भी ग्रुप पर्यटन से जुड़ी संभावनाओं का दोहन करके धन अर्जित करना चाहेगा। वर्तमान में सरकार की प्राथमिकता पूर्व में स्थापित उद्योगों को पलायन से रोकने के उपाय की होनी चाहिए।</p>

<p>कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि हिमाचल के उद्योगीकरण की आधारशिला प्रदेश में कांग्रेस ने रखी थी जिसके परिणामस्वरूप आज प्रदेश एक प्रमुख उद्योगिक राज्य के रूप में विकसित हुआ है। सतपाल सत्ती को दूर जाने की आवश्यकता नहीं है अगर मैहतपुर, टाहलीवाल, गगरेट का एक चक्कर राजनीतिक चश्मा उतार कर लगा लें तो उन्हें हर तरफ कांग्रेस ही नज़र आएंगे। इसके अतिरिक्त पंडोगा भी उनके घर से दूर नहीं है शायद जिस भूमि बैंक की बात सरकार कर रही है पंडोगा भी उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

17 mins ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

3 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

3 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

4 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

17 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

22 hours ago