<p>कोरोना की दूसरी लहर के धीमा पड़ने के बाद हिमाचल में कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी गई है। 1 जुलाई से हिमाचल प्रदेश में अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही भी शुरू हो रही हैं, जिसके लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने कमर कस ली है। निगम पहले चरण में करीब 70 फ़ीसदी बसें ही शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में HRTC 317 रूट पर बसें चलाने जा रहा है। इसमें आर्डिनरी बसों के साथ, सेमि-डिलक्स औऱ वॉल्वो बसें भी शुरू की जा रही हैं।</p>
<p>परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने बताया कि कोरोना के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए 1 जुलाई से 50 फ़ीसदी सवारियों के साथ सामान्य से लेकर वॉल्वो बसें शुरू की जा रही हैं। इसमें दिल्ली के लिए 52 बसें शुरू की जा रही है जिनमें 38 सामान्य बसें, 12 वॉल्वो और 2 डिलक्स बसें शामिल है। चंडीगढ़ के लिए 66 बसों में से 63 आर्डिनरी, 2 सेमि डिलक्स और 1 वॉल्वो बस शामिल हैं। हरिद्वार के लिए 25 बसों में से 1 वॉल्वो बाकी आर्डिनरी बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा 34 बसें पठानकोट, अमृतसर 12, लुधियाना 9, होशियारपुर 20, देहरादून 8, कालका 5, रोपड़ 8, अम्बाला 15, जम्मू 5, कटड़ा 2 व यमुनानगर के लिए 3 बसें शुरू की जा रही है।</p>
<p> </p>
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…
रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…
Political Tension Escalates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…
Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…
एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…