6-8 लाख हिमाचली तय करेंगे दिल्ली के भविष्य का फैसला, 8 को है मतदान

<p>दिल्ली का मतदान एक ओर जहां भाजपा के लिए साख़ की लड़ाई बन चुकी है वहीं कांग्रेस पार्टी इस पूरे चुनाव में नज़र नहीं आ रही। दिल्ली में AAP पार्टी का दमख़म देखकर और आबो हवा देख़कर बीजेपी ने चुनाव प्रचार प्रसार में कोई क़सर नहीं छोड़ी है। हिमाचल सरकार की ओर से भी ख़ासतौर पर दिल्ली में हाजिरी लगाई गई है। इसी बीच ख़बर है कि दिल्ली के इस विधानसभा चुनाव में हिमाचलियों का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है।</p>

<p>रफ़ आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 5 से 8 लाख के बीच हिमाचली मतदातारहता है जो कि दिल्ली की राजनीति का महत्वपूर्ण रोल चुनावों में अदा करेगा। दूसरी ओर कांग्रेस की बात करें तो रामलाल ठाकुर की अध्यक्षता में एक कमेटी हिमाचल कांग्रेस से भी बनाई गई थी जो कि दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए गई। अब जब दिल्ली में कल मतदान होना है तो ऐसे में ये 6 से 7 लाख हिमाचली वोटर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहने वाला है।</p>

<p>वहीं अगर हम हिमाचल की नेताओं की बात करें तो हमीरपुर से सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर इस पूरे चुनाव प्रचार में पूरे देश में चर्चा का विषय बने रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा भी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से ही आते हैं तो यह कहा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश का इस चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान रहा और जगत प्रकाश नड्डा के साथ-साथ अनुराग ठाकुर दोनों ही सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे।</p>

<p>हिमाचल में हो रही फ़जीहत के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी लगातार चुनाव प्रचार में बने रहे और उन्होंने बिना 1 दिन की छुट्टी लिए 15 दिन लगातार दिल्ली में बैठकर चुनाव प्रचार किया। विशेष रूप से हिमाचल के जो मोहल्ले हैं या जहां हिमाचली लोग रहते हैं उनसे खुद मिल मिलकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही। अब देखना यह है कि हिमाचल के नेताओं का अभियान कितना सफल हो पाएगा। 11 तारीख को चुनाव परिणाम आने वाले हैं और तभी पता चलेगा प्रदेश के दिग्गजों ने दिल्ली में क्या बीच बोये हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: फोरलेन के दोनों तरफ 100 मीटर तक लागू रहेगा टीसीपी एक्ट

  पधर/ मंडी:  प्रदेश में नेशनल हाई-वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) फोरलेन के दोनों तरफ…

7 mins ago

जस्टिस तरलोक चौहान बने हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

HimachalHighCourt: हिमाचल हाईकोर्ट के जस्टिस तरलोक सिंह चौहान प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश…

28 mins ago

Hamirpur News: 100 वर्षीय सूबेदार निक्कू राम की विशेष मौजूदगी में सेना में मैकेनिकों की सेवाओं का महत्व बताया

EME Rising Day Celebration: इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकल इंजीनियर (ईएमई) का 82वां राइजिंग डे समारोह कटोच पैलेस…

34 mins ago

हिमालय क्षेत्र में इको टूरिज्म के लिए कार्य योजना होगी तैयार: बाली

धर्मशाला।  हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के…

39 mins ago

Hamirpur News: बेटियां होती हैं घर-परिवार की नींव: सुरेश कुमार

Hamirpur News: महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को भोरंज क्षेत्र के गांव सुलगवान…

51 mins ago

Hamirpur News: छात्राओं को दिखाई पोस्ट ऑफिस, बैंक और थाने की कार्यप्रणाली

  Girls empowerment exposure visit: बाल विकास परियोजना हमीरपुर के सौजन्य से बेटी बचाओ बेटी…

54 mins ago