तीसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से चला सत्र का प्रश्नकाल, सदस्यों ने सदन में पूछे सवाल

हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चली। आज विपक्ष सदन में प्रश्नकाल के दौरान बिलकुल शांत नज़र आया। प्रश्न काल मे कृषि भूमि आवंटन को लेकर राकेश सिंघा ने सवाल पूछा, जिसका जवाब मुख्यमंत्री ने दिया। सुजानपुर में तबादलों का सवाल राजेन्द्र राणा ने पूछा। लेकिन इस सवाल के जवाब में हमेशा की भांति जवाब मिला कि सूचना एकत्रित की जा रही है।

हमीरपुर के विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने ग्रामीण विकास मंत्री से पूछा कि गत तीन सालों में हमीरपुर में कितने लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान मिले। जवाब में वोरेंद्र कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 211 परिवारों को मकान आवंटित किए गए। अभी 836 आवेदकों को मकान नहीं मिले हैं। इस सवाल पर नादौन के कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना में बहुत बड़ा घोटाला है इसकी जांच की जाए। इसपर मंत्री ने कहा कि उनके समय मे आवास को लेकर कोई घोटाला नहीं हुआ है।

इसके बाद सरकाघाट के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री मंत्री से पूछा कि धर्मपुर विधानसभा की चार पंचायतों को सरकाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया गया है। सरकार इन पंचायतों को जोड़ने का विचार रखती है। क्योंकि लोगों को इससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसपर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि पुनर्सीमांकन के समय इन पंचायतों को एक पटवार सर्कल में रखा गया है। अगले साल पंचायत चुनाव है उस दौरान इनको सरकाघाट में मिलाने का प्रयास किया जाएगा।

दरंग के विधायक जवाहर ठाकुर, देहरा विधायक होशियार सिंह ने लोकनिर्माण मंत्री से पूछा कि सरकार लोकनिर्माण , ग्रामीण विकास और वन विभाग द्वारा निर्मित सड़को के रखरखाव का विचार रखती है। वन भूमि पर सड़कों को लेकर आ रही दिक्कत पर भी सवाल उठा। जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़कों को बनाने के लिए ग्रामीण सड़कों को पैसा दे देते हैं। लेकिन रखरखाव का काम पीडब्लूडी विभाग के लिए संभव नहीं है। ऐसी सड़कों को मनरेगा के तहत दरुस्त किया जा सकता है। क्योंकि पहाड़ी प्रदेश होने के चलते बरसात में सड़के जल्दी ख़राब हो जाती है। सरकार इन सड़कों के रखरखाव के लिए विभिन्न मदों से धन उपलब्ध करवाती है। वन भूमि पर सड़क के रखरखाव में आ रही कठिनायों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस सवाल में राम लाल ठाकुर , बलवीर वर्मा, सुखराम चौधरी, ने भी वन भूमि का मामला उठाया।

डलहौज़ी की विधायक आशा कुमारी के सवाल से पहले ही प्रश्नकाल खत्म हो गया। इस सवाल में आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री से पूछा था कि इंवेस्टरमीट में चम्बा जिला के लिए लिए कितने प्रोजेक्ट का प्रपोजल आए हैं। जिसमे इनवेस्ट के लिए कितने पैसे के एमओयू हुए है। लिखित जबाब में बताया गया था कि चम्बा जिला के लिए 11 एमओयू हस्ताक्षर किए गए है। जो 6884.25 करोड़ के है।

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

16 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

16 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

16 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

16 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

22 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

22 hours ago