<p>लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रदेश यूथ कांग्रेस ने चारों संसदीय सीटों पर कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। युवा कांग्रेस चीफ मनीष ठाकुर ने मनिंदर डिंपल कटोच को हमीरपुर संसदीय सीट, अनिल शर्मा को मंडी और प्रदीप सूर्या को शिमला संसदीय सीट के लिए लगाया है। इसके साथ ही विजय इंदर करण को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।</p>
<p>युवा कांग्रेस में ये नियुक्तियां प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के लिहाज़ से देखी जा सकती हैं। जिस तरह हिमाचल में पूरी कांग्रेस और बाकी नेता चुनावों के लिए अभी से जुटे हैं, उसी तरह युवा कांग्रेस भी अपनी भूमिका को सुनिश्चित कर रही है । युवा कांग्रेस की मेहनत ही कांग्रेस के नतीजों के पठकथा तय करेगी। इसी कारण चुनावों के लिए युवा कांग्रेस पूरी जान फूंक रही है। ये नियुक्तियां इसी बात को साबित कर रही है। </p>
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…