<p>विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण से जीत हासिल करने वाले विक्रमादित्य सिंह द्वारा हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। केंद्र चुनाव समिति के अध्यक्ष द्वारा इस्तीफे को मंजूरी दे दी गयी है। अब हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मनीष ठाकुर कार्य देखेंगे।</p>
<p>दरअसल, विधानसभा चुनाव के समय पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस सह-प्रभारी रंजिता रंजन को ये इस्तीफा सौंपा था, जिसे मंजूरी के लिए युवा कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह को भेजा गया था। इसके बाद अब जाकर इस्तीफा मंजूर किया गया और विक्रमादित्य सिंह के स्थान पर मनीष ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया।</p>
<p>विक्रमादित्य सिंह अब अपने विधानसभा क्षेत्र शिमला ग्रामीण का कामकाज देखेंगे।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(273).jpeg” style=”height:500px; width:700px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…