‘जयराम सरकार दे रही ABVP-RSS को श़ह, उपकुलपति भी हैं हमले के जिम्मेवार’

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चल रहे SFI-ABVP विवाद पर युवा कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है। हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि यूनिवर्सिटी के उपकुलपति सीधे तौर पर जिम्ममेवार हैं, जो कि विश्वविद्यालय का भगवाकरण करने की कोशिश कर रहे हैं। परिसर में क्यों RSS की शाखाएं लगाई जा रही हैं। इसका क्या औचित्य है। बैकडोर से RSS विचारधारा के लोगों की भर्ती की जा रही है और सरेआम नियमों को ताक पर रखकर प्रदेश के युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री धमकी भरे अंदाज में बयान दे रहे हैं कि शाखाओं पर हमले बर्दाश्त नहीं होंगे। युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री को चेताना चाहती है कि आप देवभूमि हिमाचल को नागपुर बनाने की कोशिश न करें। प्रदेश के लोगों ने आपको प्रदेश की जनता की रक्षा और सेवा के लिए चुना है न कि RSS की पैरवी करने के लिए। इसी तरह से सरकार यदि ABVP के गुंडों और RSS के उन लोगों को शह देंगे तो बड़े ही शर्म की बात है।

युवा कांग्रेस प्रदेश के माननीय कुलपति से मांग करती है कि आप तुरंत इस विषय में हस्तक्षेप करके मामले की गम्भीरता को समझते हुए उचित कदम उठाये और तुरंत प्रदेश विश्वविद्यालय के उप कुलपति को बर्खास्त करना चाहिए। क्योंकि वे विश्विद्यालय प्रशासन को चलाने में बिल्कुल ही असफल रहे हैं। प्रदेश सरकार के इशारे पर प्रशासन भी एक तरफा कार्रवाई कर रहा है और RSS के लोगों को खुली छूट दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही इसमें कोई उचित कार्यवाही नही की गई तो युवा कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी। प्रदेश के किसी भी सरकारी संस्थान में RSS की शाखाएं नहीं लगनी चाहिए अगर भविष्य में इसी तरह से कहीं भी सरकारी संस्थानों में शाखाएं लगाई गई तो युवा कांग्रेस इस बात को बर्दास्त नहीं करेगी।

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

2 hours ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

4 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

5 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

5 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

5 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

6 hours ago