पॉलिटिक्स

हिमाचल: BJP के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे राहुल द्रविड़, पूर्व क्रिकेटर ने किया खंडन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में होने जा रहे BJP के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। पूर्व क्रिकेटर ने मीडिया की खबरों को अफवाह करार दिया है। राहुल द्रविड़ ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, “मीडिया के एक वर्ग द्वारा कहा जा रहा है कि मैं 12 से 15 मई तक हिमाचल प्रदेश में एक बैठक में हिस्सा लूंगा। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि उक्त रिपोर्ट गलत है। मैं फिलहाल कहीं नहीं जा रहा हूं।”

rahul dravid tweet

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को भाजपा विधायक ने कहा था कि भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक धर्मशाला में 12 से 15 मई को आयोजित की जाएगी। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री और केंद्रीय मंत्री भी सत्र में शामिल होंगे। उन्होंने कहा था कि भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ भी इसमें शामिल होंगे। उनकी सफलता को देखते हुए युवाओं में एक संदेश जाएगा कि हम केवल राजनीति में ही नहीं, बल्कि दूसरे क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकते हैं।’

वहीं, मीडिया में चल रही इस खबर के बाद से ये चर्चा भी जोरों से हो रही थी कि राहुल द्रविड़ भी जल्द बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। लेकिन अब स्वयं उन्होंने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें मात्र अफवाह करार दिया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

16 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

16 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

16 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

16 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

16 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

19 hours ago