विधानसभा के बाहर बिगड़ी युवा कांग्रेस, हंगामे में 5 पुलिसकर्मी घायल-कार्यकर्ता भी ज़ख्मी

<p>मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव करने पहुंची युवा कांग्रेस ने जयराम सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए विधानसभा के घेराव की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में लगे बैरिकेट्स पर चढ़कर खूब हंगामा किया। पुलिस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता दोनों तरफ से छिटपुट लाठी-डंडे भांजते दिखाई दिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवा कार्यकर्ता किस कदर बैरिकेट्स पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।</p>

<p><iframe allowfullscreen=”” frameborder=”0″ height=”360″ src=”https://www.youtube.com/embed/Rdw2lP4fWCQ” width=”640″></iframe></p>

<p>हालांकि, प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने हुल्लड़बाजी की भी कोशिश की। इस दौरान सुरक्षकर्मी और कर्यकर्ताओं में थोड़ी-बहुत लाठियों का बल भी देखने को मिला। इस दौरान हुए हंगामें में कुछ मीडिया कर्मियों को भी चोटे आई हैं। दरअसल, जब पुलिस ने बैरिकेट्स पार कर रहे कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया गया…तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने झंडे में लगे हुए डंडे निकाले और सुरक्षा कर्मियों पर फेंकने शुरू कर दिए। यही नहीं, कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी भी की जिससे ASP सहित 5 पुलिसकर्मी ज़ख़्मी हो गए हैं।</p>

<p>जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने पानी का इस्तेमाल किया और कार्यकर्ताओं को भी हल्की चोटें आई हैं। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया कि 2014 के चुनाव में हिमाचल से चारों सांसद जीत कर संसद पहुंचे, लेकिन हिमाचल के लिए कुछ नहीं हुआ। केन्द्र के सारे फैसले जनविरोधी हैं फिर चाहे रॉफेल डील में धांधली हो या पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम। हिमाचल में बढ़ते नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पंजाब की तर्ज पर कड़ा कानून बनाया जाए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बनाए झूठे मुक़दमे वापिस लिए जाएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

5 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

6 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

6 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

6 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

21 hours ago