Categories: खेल

हिमाचली बॉक्सर वीरेंद्र ने रशिया में भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

<p>सुंदरनगर के एक छोटे से गांव बोबर से सबंध रखने वाले वीरेंद्र ठाकुर ने रशिया में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मैडल जीता है। वीरेंद्र ठाकुर ने रशिया में संपन हुई एक्सकार्डिरोव बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मैडल जित देश सहित प्रदेश का मान बढ़ाया है। रशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत की तरफ से खेलते हुए 91 किलोग्राम भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए ब्रॉन्ज मैडल जीत कर देश का नाम विश्व में रोशन किया है। उनके मैडल जितने पर प्रदेश सहित सुंदरनगर के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।</p>

<p>वीरेंद्र स्कूली स्तर से खेलना शुरू किया था उनका तभी से सपना था कि देश के लिए खेलकर मैडल जीतकर अपने माता-पिता और गुरुओं का समान बढ़ाए। वही अपना सपना उन्होंने आज दूसरी बार पूरा किया है। इससे पहले भी वीरेंद्र रशिया में हुए बॉक्सिंग प्रतियोगिता में देश को मैडल दिला चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश के लिए खेलते हैं तो सर गर्व से ऊंचा होता है। उन्होंने कहा कि जब मैं 8 साल का था उस समय से खेल रहा हूं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1992).jpeg” style=”height:425px; width:723px” /></p>

<p>हर 8 से 10 किलोमीटर का पैदल सफर कर अभ्यास करने के लिए आता था। उसने अपनी कामयाबी पर हिमाचल बॉक्सिंग फैडरेशन के अध्यक्ष राजेश भंडारी उपाध्यक्ष सुंरेंद्र सेंडिल व कोच नरेश कुमार सहित आल इंडिया बॉक्सिंग फैडरेशन सहित आर्मी के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। वीरेंद्र के कोच नरेश कुमार का कहना है कि उसने जब से खेलना शुरू किया कभी अपनी प्रेक्टिस से छुट्टी नहीं की और आज दूसरी बार देश के लिए मैडल प्राप्त किया है। उनका कहना है कि वीरेंद्र बहुत ही मेहनती लड़का है और शुरू से ही उसमें एक अच्छे खिलाड़ी के गुण झलकते थे।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

2 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

2 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

2 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

2 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

2 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

6 hours ago