<p>प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की शुरूआत वीरवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के शोकोदगार से शुरू हुई। सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वाजपेयी के निधन पर सदन में शोकोदगार प्रकट किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्व. अटल जी बड़े व्यक्तित्व और सबको साथ लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होंने विदेशों के साथ शांति की नीति को अपनाया और भारत को परवाणु शक्तिशाली देश बनाया। उनके सतत प्रयासों को याद किया जाएगा। एक कवि, साहित्यकार और नेता के रूप में उनकी ख्याति हमेशा रहेगी।</p>
<p>वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भी दिवंगत नेता अटल जी को याद किया और कहा कि देश उनके देश के लिए कार्यों को कभी नहीं भूल सकता है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अटल जी एक सच्चे नेता, सच्चे देशभक्त, कवि और महान व्यक्तित्व थे। उनका हिमाचल के प्रति भी विशेष लगाव था और वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे।</p>
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…