हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने प्रेस कॉन्फेंस में जानकारी दी कि शाम पांच बजे तक 74 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूरे प्रदेश में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए है। फिलहाल, पूरे आंकड़ों के लिए शुक्रवार सुबह का इंतजार करना होगा।

बताया जा रहा है कि हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए प्रदेश रिकार्ड तोड़ वोटिंग हुई है। इस बार प्रदेश में 76 फीसदी मतदान का अनुमान है। शुरुआत में काफी कम लोग अपने घरों से निकले। सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद पहले दो घंटों में मात्र 13.72 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। धीरे-धीरे पोलिंग बूथ पर कतारें लंबी होती गईं और शाम चार बजे यह आंकड़ा 64 प्रतिशत पार कर चुका था।

संदीप सक्सेना ने बताया कि वोटिंग पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह पूरे आंकड़े हासिल किए जा सकेंगे। अबतक हिमाचल विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा मतदान 2003 में हुआ है जो 74.51 प्रतिशत रहा था। वहीं पिछली बार विधानसभा चुनावों में 73.51 फिसदी वोट पड़े थे। उन्होंने बताया कि 2014 लोकसभा चुनावों में 64.45 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…