कांग्रेस में बगावत के आसार, राहुल के फैसले से नाखुश सीनियर नेता!

विकास रैली से कांग्रेस के सीएम पद पर वीरभद्र सिंह के नाम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन इसी बीच अब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में नई राजनीति पनपती नज़र आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, राहुल की इस घोषणा के बाद दूसरी लाइन में खड़े कांग्रेस के सीनियर नेता रुष्ठ हो गए हैं। क्योंकि, इससे पहले शिंदे के दौरे पर कांग्रेस के कुछ नेताओं में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर अच्छा-खासा आक्रोश दिखा।

खबर तो यह भी हैं कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और सीएम की सीट मिलने के बाद कांग्रेस के ही कुछ नेता बीजेपी से लगातार संपर्क साधे हुए हैं। बताया जा रहा है कांग्रेस के यह छह नेता पार्टी से नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और सीएम पद से परेशान हैं। वहीं, दूसरी और संगठन-सरकार की तकरारें भी इन नेताओं के छवि को हानि पहुंचा रही है, जिसके चलते चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस में बड़े बगावत के आसार पर नज़र आ रहे हैं।

इस फॉर्मूले पर हुई वीरभद्र की सहमति!

मिली सूचना के मुताबिक, करीब 18 दिन पहले जो हाईकमान के साथ बैठक प्रदेश के नेताओं की हुई थी, उसमें वीरभद्र सिंह और सुक्खू के साथ कई बड़े नेता जैसे बाली, कौल सिंह आदि भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नहीं बदले जाने को लेकर जब हाईकमान ने मना कर दिया, उसके बाद वीरभद्र सिंह के नाम की बतौर मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा का फैसला भी लिया गया। उसके बाद ही राहुल गांधी का दौरा रखा गया और वीरभद्र के नाम की घोषणा भी की गई।

इन सब के बावजूद अब देखना ये होगा कि चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस में सियासी फेरबदल होने वाला है। एक तरफ हाईकमान वीरभद्र के नाम पर हिमाचल में मास्टर स्ट्रोक खेलने वाली है, तो वहीं कांग्रेस के कुछ नेता इस मास्टर स्ट्रोक पर पार्टी के अड़चने बढ़ा सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

18 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago