हिमाचल में अभी स्थिति बिकट, लोकसभा में किस की गिरेगी विकेट किसको मिलेगी टिकट?

<p>लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है। हिमाचल प्रदेश में चुनाव 19 मई को हैं। ऐसे में टिकट को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने अभी से माथापच्ची शुरू कर दी है। बीजेपी में टिकट को लेकर ज्यादा पेशोपेश नहीं है। क्योंकि हमीरपुर से अनुराग ठाकुर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। शिमला और मंडी संसदीय क्षेत्र से भी यदि कोई बड़ा विरोध नहीं हुआ तो वीरेन्द्र कश्यप और रामस्वरूप का नाम लगभग फाइनल ही है। हां यदि किसी महिला का नाम आता है तो कुछ बदलाव हो सकता है। कांगड़ा से बीजेपी भी शांता कुमार को लड़ाने के पक्ष में है लेकिन यदि उम्र आड़े आती है तो कांगड़ा संसदीय सीट से बीजेपी नया चेहरा चुनावी मैदान में उतार सकती है।</p>

<p>टिकट आवंटन पर सबसे ज़्यादा माथापच्ची कांग्रेस को करनी पड़ेगी क्योंकि अभी तक कांग्रेस का एक भी नाम तय नहीं है। मार्च महीने में ही कांग्रेस हिमाचल में अपने प्रत्याशी दे देगी। लेकिन ये कौन होंगे अभी भविष्य के गर्भ में है। हां शिमला से धनीराम शांडिल और अमित नंदा के नाम की चर्चा जोरों पर है। कांगड़ा से दिग्गज नेता जीएस बाली यदि चुनाव के लिए हामी भरते हैं तो कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं। इसके अलावा पूर्व सांसद चन्द्र कुमार, सुधीर शर्मा और पवन काज़ल के नाम की भी चर्चा राजनीतिक गलियारों में चल रही है।</p>

<p>हमीरपुर में टिकट पर कांग्रेस की लड़ाई जगजाहिर है। सुखविंदर सिंह सुख्खू और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री दोनों ही नेता चुनाव लड़ने के मूड़ में नहीं हैं। यही वजह है कि चुनाव को लेकर सुक्खू मुकेश अग्निहोत्री का नाम की पैरवी कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने चुनाव लड़ने पर भी एक शर्त ज़रूर रखी है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, राजिंद्र राणा के बेटे के नाम की पैरवी कर चुके हैं। अंत में हो सकता है कि राजिंद्र राणा के नाम पर हमीरपुर से सहमति बन जाए।</p>

<p>बचा मंडी संसदीय क्षेत्र तो यहां पर कांग्रेस ने अभी तक सभी विकल्प खुले रखे हैं। अभी किसी भी नेता का नाम मंडी से आगे नहीं आया है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह या उनके परिवार में से किसी एक को मंडी से चुनाव लड़वाने की अटकलें जोरों पर हैं लेकिन वीरभद्र सिंह चुनाव लड़ने से मना कर चुके है। कौल सिंह ठाकुर भी मंडी से कांग्रेस के पास एक विकल्प है। अटकलें तो पैराशूट उम्मीदवार की भी लगाई जा रही हैं। क्योंकि बीजेपी के भी कुछ नेता मंडी से कांग्रेस की टिकट के तलबगार बताए जा रहे हैं। ऐसे में देखना यही होगा कि सियासत का कौन सा मोहरा किस तरफ फिट बैठता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

15 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

29 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

41 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

54 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago