<p>हिमाचल में राज्यसभा की खाली हुई एकमात्र सीट के लिए इन्दु गोस्वामी ने आज अपना नामांकन पत्र दाख़िल कर दिया है। कांगड़ा को तरज़ीह देते हुए भाजपा ने विप्लव ठाकुर की जगह महिला को राज्यसभा भेजने का फ़ैसला लिया। पीएम मोदी के हिमाचल प्रभारी रहते इन्दु गोस्वामी भाजपा में काफ़ी सक्रिय रही। जिसका ईनाम उन्हें विधानसभा की टिकट और अब लोकसभा में सीट मिली है। इन्दु गोस्वामी ऐसी महिला है जो हिमाचल से 9वीं बार राज्यसभा जा रही है। उनके नामांकन के समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार समेत मंत्री व नेता मौजूद रहे।</p>
<p>इस मौके पर इन्दु गोस्वामी ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए वह प्रदेश और अलाकमान का धन्यवाद करती हैं। वह नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगी। संसद में वह हिमाचल की आवाज़ उठाते हुए विकास की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा की पार्टी में रहकर ईमानदारी से जो भी दायित्व सौंपा गया उसको आज तक निभाया।<img src=”/media/gallery/images/image(5776).jpeg” style=”height:341px; width:650px” /></p>
<p>बता दें कि इन्दु गोस्वामी का जन्म 12 अप्रैल 1967 को बैजनाथ में हुआ। बैजनाथ में ही प्रारंभिक शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई की। 1988 में उन्होंने भाजपा को ज्वाइन किया। उसके बाद उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया पार्टी में पूर्णकालिक के रूप में कार्य किया 1998 में जब पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो इन्दु को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। जब दूसरी बार 2007 प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें वूमेन सोशल जस्टिस बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया इन्दु गोस्वामी ने 2017 में पालमपुर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन वह चुनाव हार गई। उसके बाद पार्टी में नाराज़गी के चलते उन्होंने जुलाई 2019 में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद से भी इस्तीफ़ा दिया।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5777).jpeg” style=”height:567px; width:401px” /></p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…