पॉलिटिक्स

महंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या, कांग्रेस लड़ेगी आम आदमी की लड़ाई: सुक्खू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनसंपर्क अभियान के तहत नादौन विधानसभा क्षेत्र की अमलैहड पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया और मंगाई और बेरोजगारी को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

सुक्खू ने कहा कि युवा के रोजगार की लड़ाई पहले भी कांग्रेस ने लड़ी है और आगे भी कांग्रेस पार्टी ही भविष्य में रोजगार के अवसर लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि वीरभूमि हिमाचल के युवाओं में सेना के जाने को लेकर एक अलग जनून है और सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ ने लाखों युवाओं को मायूस किया है। इसलिए अग्निपथ सेना भर्ती के विरोध में लड़ाई हम लड़ रहे हैं ।

उन्होंने कहा हमारी रसोई सबसे अधिक महंगी भाजपा के इस दौर में हुई है । सब्जियां महंगी , आटा महंगा, गैस महंगी ऐसे में कैसे महिलाएं अपनी रसोई को चला रही होंगी और उनको अपनी रसोई चलाने में कितनी मुश्किल आ रही है यह तो हमारी माताएं और बहनें अच्छे से जानती हैं ।

सुक्खू ने कहा रसोई सस्ती हो ये भी हमारी एक प्राथमिकता रहेगी और रोजगार की समस्या को कैसे हल करना है ये सबसे बड़ा मसला प्रदेश के युवाओं का है। पुलिस भर्ती जैसे अनेक घोटाले जो इस सरकार में हुए हैं इन सब घोटालों का सबका पर्दा फाश होगा और युवाओं के साथ इंसाफ किया जायेगा ।

Balkrishan Singh

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

9 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

9 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

9 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

9 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

11 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

12 hours ago