पॉलिटिक्स

विपक्षी नेताओं की आलोचना करने की बजाय आवारा पशुओं की समस्या पर ध्यान दें मंत्री: प्रेम कौशल

कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कृषि एवं पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर द्वारा नेता प्रतिपक्ष को लेकर दिए गए आतंकवाद पर राजनीति करने के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि मंत्री और सरकार में बैठे लोग परिस्थितियों को समझने में पूरी तरह विफल रहे हैं और उसी का नतीजा है कि आज प्रदेश का शांतिपूर्ण माहौल खराब करने के प्रयास हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का खुफिया तंत्र विपक्षी नेताओं की जानकारियां जुटाने और आने वाले चुनावों में भाजपा की रहने वाली स्थिति का आंकलन करने तक सीमित होकर रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध फैक्टरियां चल रही हैं, ड्रग्ज का कारोबार फल फूल रहा है। खालिस्तान के झंडे लग रहे हैं और इन सब घटनाओं के चलते नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष के अन्य नेताओं से मंत्री ख़ामोशी धारण करने की उम्मीद कर रहे हैं।

पेपर लीक मामले को लेकर प्रेम कौशल ने कहा कि जब प्रदेश में कानून की रक्षा करने वालों के माध्यम से ही पेपर लीक हो रहे हैं तो जनता की सुरक्षा करने की उम्मीद किससे करें। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच हिमाचल पुलिस से करवाना अपने आप में हास्यस्पद है। क्योंकि जिन्होंने पेपर लीक किया जब वही जांच करेंगे तो अंजाम पहले से ही समझा जा सकता है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कृषि और पशुपालन मंत्री की कार्यप्रणाली के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि विपक्षी नेताओं की आलोचना करने की बजाय आवारा पशुओं की समस्या की तरफ उन्होंने ध्यान दिया होता आज किसान खेती बाड़ी छोड़ने को मज़बूर न होते।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

13 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

13 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

13 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

13 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

16 hours ago