पॉलिटिक्स

कांग्रेस द्वारा शहीदों का अपमान करना कोई नई बात नहीं: अनुराग

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को एक दिवसीय दौरे पर हमीरपुर पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी हो जो सालों तक अपना स्थाई अध्यक्ष तक नहीं चुन पाई है। कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही है। अनुराग ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस में ऐसा कोई भी नेता नहीं है जो अध्यक्ष बन पाए। कांग्रेस को अध्यक्ष बनाने में कौन सा डर सता रहा है इसका जबाव देना चाहिए।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पहले भी शहीदों का अपमान करती आई है। प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री होते समय भी शहीदों के परिवार से मिलने के लिए लंबा समय लगता था। इसलिए मंडी ससदीय क्षेत्र में शहीदों का अपमान कांग्रेस द्वारा करना नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र में उम्मीदवार खुशहाल सिंह बढ़िया हैं और बहुत ज्यादा मतों से सीट को जीतेंगे।

वहीं, अनुराग ठाकुर ने उपचुनावों में भाजपा पार्टी की जीत का भी दावा किया है और मंडी ससदीय क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के शहीदों पर दिए गए बयान पर भी कांग्रेस को नसीहत दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में भाजपा ने जीतने वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है और भाजपा चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर के गुलेला में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई 4 सड़कों का उद्घाटन किया। वहीं, गसोता में 54 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गौशाला का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया।

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी ने हस्त शिल्पकारों के कौशल को बढ़ावा दिया : भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र…

19 mins ago

रारंग स्टेडियम में फोरेस्ट इलेवन बना क्रिकेट चैंपियन

जिला किन्नौर के रारंग में 11 स्टार द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में फोरेस्ट इलेवन अकपा…

22 mins ago

हिमाचल की बेटियां भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट

हिमाचल के कई जवान देश की सेवा के लिए जहां अलग-अलग सीमाओं पर अपनी सेवाएं…

27 mins ago

12वी पास कंगना के पास 91.50 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति

देश की सबसे हॉट सीट बनी हिमाचल के मंडी लोकसभा सीट पर कंगना रनौत ने…

3 hours ago

“मैच फिक्सिंग करवाने वाले ब्रोकर की भूमिका में हर्ष महाजन, प्रदेश की राजनीति के खलनायक”

मैच फिक्सिंग करवाने वाले ब्रोकर की भूमिका में हर्ष महाजन, प्रदेश की राजनिति के खलनायक:…

4 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के लिए अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने भरा नाम

धर्मशाला, 14 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के…

21 hours ago