वीरभद्र के खास बाबा हरदीप सिंह की इंटक से छुट्टी, बबलू पंडित इंटक के नए प्रदेश अध्यक्ष

हिमाचल कांग्रेस ने बाबा हरदीप सिंह की इंटक के अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी है। उनकी जगह अब हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मनोहर लाल (बबलू पंडित) को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से हरी झंडी के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उनकी नियुक्ति की है। 2017विधानसभा चुनाव में इंटक प्रदेश अध्यक्ष हरदीप बाबा को पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने पर कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। उनकी जगह अब बबलू पंडित को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने पंडित को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि वह सभी जिलाध्यक्षों की तुरंत बैठक बुलाकर लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू करें। पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाए।

बबलू पंडित की नियुक्ति के समय इंटक के डेलीगेट मौजूद रहे। बाबा हरदीप सिंह विधानसभा चुनाव में नालागढ़ से टिकेट की दौड़ में थे लेकिन उनको टिकट नही मिली और उन्होंने बगाबत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा।

Samachar First

Recent Posts

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 mins ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

5 hours ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

6 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

6 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

6 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

21 hours ago