<p>हिमाचल प्रदेश के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर को देश का सर्वश्रेष्ठ मंत्री चुना गया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज एक कार्यक्रम में महेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी कार्यशैली को लेकर दिया गया है। बताते चलें कि महेंद्र सिंह हिमाचल प्रदेश सरकार में आईपीएच मंत्री हैं और प्रदेश के तेज तरार राजनीतिज्ञों में से एक माने जाते हैं इतना ही नहीं अलग-अलग पार्टियों से चुनाव लड़कर जीतने का रिकॉर्ड भी इनके नाम दर्ज है।</p>
<p>गौरतलब है कि फेम इंडिया मैगजीन ने सर्वे एजैंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ मंत्री-2019 के लिए देशभर की राज्य सरकारों पर सर्वे किया और व्यक्तित्व छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता और कार्यशैली व परिणाम जैसे 7 बिंदुओं पर देश के सभी राज्यों के मंत्रियों का 21 अलग-अलग कैटेगरी में आकलन हुआ।</p>
<p>इस सर्वे में ऑनलाइन रायशुमारी के अतिरिक्त देशभर के करीब 12,700 प्रबुद्ध लोगों की राय भी ली गई। सर्वे में हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर देश के सभी राज्यों के मंत्रियों में सर्वश्रेष्ठ क्षमतावान मंत्री के तौर पर चुने गए हैं।</p>
<p> </p>
Shimla ropeway project: राजधानी शिमला में बनने वाले विश्व के दूसरे और देश के…
Postmaster Embezzlement Case: चंबा जिले के दरेकड़ी डाकघर के पोस्टमास्टर को उपभोक्ताओं की आरडी और…
Punjab Stops Paddy from Himachal : पंजाब की कृषि मंडियों ने इस बार हिमाचल प्रदेश…
Pre-Matric Scholarship for SC ST Students: भारत सरकार ने केंद्र प्रायोजित स्कॉलरशिप स्कीम के लिए…
18 माह तक कैंसर से जंग लड़ने बाद मौत से हारा कुफरी का कृष्ण…
State-Level Role Play Competition Solan : एससीईआरटी सोलन में सोमवार से दो दिवसीय राज्य…