Follow Us:

हेलिकॉप्टर से उतरकर खस्ताहाल सड़कों की जमीनी सच्चाई भी देखें जयराम : कौल सिंह

बीरबल शर्मा |

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेलिकॉटर से उतर कर प्रदेश की खस्ताहाल सडक़ों की जमीनी सच्चाई को देखें। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में सुंदरनगर से पंडोह तक की सडक़ पर आए दिन जाम लग रहे हैं। जिससे आम आदमी के अलावा बाहर से आने वाले पर्यटक भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, हाई पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। 

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश की अर्थ व्यवस्था में सेब का बहुत हिस्सा रहता है। मरग अचानक सेब के दामों में गिरावट आने से संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश से करीब पांच करोड़ सेब की पेटियां देश की मंडियों में भेजी जाती हैं। जिससे करीब पांच हजार करोड़ रूपए प्रदेश के बागवानों को मिलते हैं। लेकिन बड़े घराने अंबानी अडानी-अदानी बागवानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अदानी ने दस साल पुराने रेट निर्धारित कर सस्ती दरों पर सेब खरीद कर महंगे दामों बेच मुनाफा कमाता है। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री कमजोर अर्थ व्यवस्था का हवाला देकर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने से मना कर रहे हैं। इसके विपरीत मुख्यमंत्री उप चुनावों वाले क्षेत्रों में जाकर बिना बजट के उप तहसील, तहसील और उप मंडल की घोषणाएं कर रहे हैं। 

कौल सिंह ने कहा कि 61500 करोड़ रूपए के कर्ज में प्रदेश डूबा हुआ है। अभी एक हजार करोड़ का कर्ज कर्मचारियों की तनख्वाह और पेंशनरों की पेंशन पर खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री के पास शिमला में बैठकर आढ़तियों, बागवानों और बड़ी कंपनियों के साथ बात करने का समय नहीं है। वहीं पर मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र सराज में नौजवान सभा ने ऐलान किया है कि अगर सेब का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं किया तो सराज के बागवान आंदोलन करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि जल्द से जल्द बागवानों की समस्याओं का समाधान करें। 

उन्होंने बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि जिस मंत्री के पास विभाग है उसे कोई परवाह नहीं है। कौल सिंह ने मुख्यमंत्री के उस बयान का जवाब देते हुए कहा जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को विकास नजर नहीं आता है, इसे देखने के लिए मौके पर जाना पड़ता है। कौल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं हेलिकॉप्टर से उतर कर प्रदेश की सडक़ों की हालत देखें। सडक़ों की हालत सुधारें और जमीन पर चलकर देखें। डब्बल इंजन की सरकार में मोदी ने प्रदेश की कितनी सहायता की है।

कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रदेश को कर्ज के नीचे धकेला जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। एसपी मंडी के घर में चोरी और कुल्लू कांग्रेस से संबंधित पूर्व प्रधान दंपति की पिटाई का मामला। इसके अलावा सांसद रामस्वरूप शर्मा की आत्महत्या की जांच होनी चाहिए, उन्होंने आत्महत्या क्यों की इस रहस्य से पर्दा उठना चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चर्म पर है।