Follow Us:

जयराम सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू, किशन कपूर मंत्री के रूप में अंतिम बार ले रहे भाग

पी. चंद, शिमला |

तीन महीने के अंतराल के बाद आज शिमला में जयराम सरकार की केबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में कांगड़ा से सांसद किशन कपूर प्रदेश सरकार कैबिनेट मंत्री के रूप में अंतिम कैबिनेट बैठक में पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिठाई खिलाकर किशन कपूर का मुंह मीठा करवाया।

बता दें कि किशन कपूर ने अभी सांसद के रूप में शपथ नहीं ली है। सांसद के रूप में सपथ लेने से पहले उनको मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के बाद करीब तीन महीने बाद प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक में सरकार नौकरियों की घोषणा कर सकती है। बैठक के लिए सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से नोटिस जारी किया गया है।