जयराम ठाकुर आज लेंगे CM पद की शपथ, हिमाचल को मिलेगी नई सरकार

हिमाचल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर आज शपथ लेंगे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत के निर्देश पर मुख्य सचिव सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत करेंगे। इस समारोह में राज्यपाल मुख्यमंत्री और मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। जयराम ठाकुर की ताजपोशी के साथ ही हिमाचल को नया सीएम और नई सरकार मिल जाएगी।

बता दें कि जयराम के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी सहित गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत, राम लाल भी यहां आ रहे हैं। वहीं समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ समारोह में शिरकत करेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

शपथ समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री के इस समारोह में भाग लेने  के मद्देनजर रिज मैदान पर एसपीजी की सुरक्षा का घेरा रहेगा। पीएम के दौरे को देख केंद्रीय खुफिया एजैंसियों के साथ स्टेट सीआईडी और राज्य पुलिस विभाग भी चौकस हो गया है। इसके तहत मुख्य स्थानों पर कड़ा पहरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत 1 हजार से अधिक जवान विभिन्न स्थानों पर मोर्चा संभालेंगे।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

3 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago