भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर दोपहर बाद शक्तिपीठ जवालामुखी में माथा टेकने आएंगे। ज्ञात हो कि दोनों नेताओं की मां ज्वालामुखी के प्रति गहरी आस्था रही है, जब भी मौका मिले दोनों नेता अपनी आराध्य देवी के दरबार पहुंचकर शीश नवाते रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कमान संभालने के बाद नड्डा पहली बार माता के दरबार आएंगे, जबकि अनुराग ठाकुर का भी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री बनने के बाद ज्‍वालामुखी का पहला दौरा है।

ज्वालामुखी मंदिर प्रशासन ने दोनों नेताओं के जवालामुखी आने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। माता की विशेष पूजा अर्चना के लिए पुजारियों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि अन्य व्यवस्थाओं को भी चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है। दोनों बड़े नेताओं के साथ पार्टी के अन्य नेताओं के भी साथ रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…