पूर्व मंत्री ने PM पर साधा निशाना, कहा-नहीं चाहिए खरबों रुपये लुटवाने वाला चौकीदार

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रविवार को द्रंग में आयोजित कांग्रेस कमेटी की बैठक में कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि देश को ऐसा चौकीदार नहीं चाहिए जिसने खबरों रुपये लुटवा दिए और सही ढंग से देश के पैसों की निगरानी नहीं कर सका।

ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में बड़े-बड़े लोकलुहावन वायदे करके प्रचंड बहुमत के साथ सता हासिल की थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद विदेशी सैर में मस्त हो गए। आम जनता की उम्मीदों को धराशायी कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया।

(आगे ख़बर के लिए स्क्रॉल करें…)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ही करीबी रिश्तेदार खरबों रुपए का घोटाला करके आज विदेश फरार हो गए हैं। ललित मोदी पांच हजार करोड़ रुपए लेकर लंदन भाग गया, नीरव 11 हजार सात सौ करोड़ पीएनबी के डकार कर अमेरिका भाग गया, इन्ही के एक और करीबी 12 हजार करोड़ का घोटाला कर विदेश फरार हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी के सिवाए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री कुछ नहीं कर पाए। दो करोड़ बेरोजगारों को सालाना रोजगार देने का वायदा किया था। लेकिन चार सालों में दो लाख नौकरी भी केंद्र सरकार नही दे पाई है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

12 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

12 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

13 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

14 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

14 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

15 hours ago