मिशन रिपीट-2022 में अहम भूमिका निभाएगा किसान मोर्चा: राकेश शर्मा बबली

<p>बीजेपी किसान मोर्चा की ओर से प्रदेश भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया । सोमवार को मंडी में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राकेश शर्मा बबली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि योग हमारे ऋषि-मुनियों की परंपरा है, जिसे अब विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में भी योग व आयुर्वेद की वजह से कोरोना का प्रहार कम हुआ। आयुर्वेद और योग के बारे में किसान मोर्चा जागरूकता पैदा कर रहा है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि मिशन रिपीट 2022 भाजपा सरकार की प्रदेश में वापसी और इससे पहले मंडी संसदीय क्षेत्र व अन्य दो उप चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा अहम भूमिका अदा करेगा। इस बारे में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रणनीति बनाई गई। प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में 197 करोड़ की महत्वकांक्षी योजनाएं शुरू की है। जिसमें मंडियों के विस्तारीकरण और नई मंडियां खोलने के अलावा कोल्ड स्टोर खोलने के लिए 25 करोड़ रूपए जारी किए हैं। इसके अलावा सोलन में टोमेटो प्रोसेसिंग युनिट केलिए जगह चिन्हित की गई है, जल्द ही टोमेटो प्रोसेसिंग युनिट स्थापित होने के बाद किसानों को उनके उत्पाद के बेहतर दाम मिलेंगे। इसके अलावा बेसहारा पशुओं केलिए गोसदन और पशुशाला बनाने की जारी है।</p>

<p>राकेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आत्महत्याओं को रोकने केलिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। देश के दस करोड़ किसानों के खाते में हर साल छह हाजर रूपए किसान सम्मान &nbsp;निधि के रूप में आ रहे हैं। जिससे वे समय पर खाद व बीज खरीद सके। हिमाचल प्रदेश में करीब नौ लाख किसान इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्राकृतिक खेती के लिए 25 करोड़ रूपए की राशि जारी की है। जिससे किसान जहर मुक्त खेती कर सके। उन्होंने बताया कि मिशन रिपीट 2022 केलिए हर बूथ पर 15 किसान प्रहरी तैनात किए जाएंगे जो किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे और उनका समाधान भी करवाया जाएगा। इसके अलावा किसान मोर्चा 25 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश भर में वृक्षारोपण अभियान चलाएगा।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

9 hours ago

हिमाचल में कांस्टेबल भर्ती: निगेटिव मार्किंग के साथ फिजिकल और लिखित परीक्षा में कड़ी शर्तें, विस्‍तार से जानें

Himachal:  हिमाचल प्रदेश में होने जा रही विशेष पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल

मंडी में करंट लगने से युवक की मौत कुल्लू में वोल्वो बस और कार की…

9 hours ago

Dharamshala News: महिला वर्ग में साधना व पुरुष वर्ग में अनीश रहे पहले स्थान पर

Mini Marathon Held in Dharamshala: वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत आज रविवार को धर्मशाला में…

10 hours ago

Mandi News: पुरुष वर्ग में बल्ह के 23 वर्षीय आशुतोष ने 18 मिनट में मैराथन पूरी कर बनाया रिकॉर्ड

  Mini Marathon Mandi: वन विभाग द्वारा 73वें वन्य सप्ताह के अंतर्गत रविवार को एक…

12 hours ago

Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में जल्द शुरू होगी टेलीमेडिसिन ओपीडी, मरीजों को घर बैठे मिलेगी चिकित्सा सुविधा

  Ayurvedic hospital telemedicine services: जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में जल्द ही टेलीमेडिसिन ओपीडी की…

12 hours ago