PM मोदी की वजह से भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व पटल में बढ़ा: धूमल

<p>पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर के सरोल, सुजानपुर वार्ड नंबर 6, जोल, चमयोला ,कुनाणा और कोट में जनसभाएं की। इस दौरान धूमल ने कहा कि मोदी सरकार की वजह से भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व पटल में बढ़ा है।&nbsp; आज पूरा विश्व भारत के आगे नतमस्तक होकर खड़ा है तो सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की विदेश कूटनीतियों की वजह से और वहीं कांग्रेस पार्टी झूठ की राजनीति का सहारा लेकर चुनावों में उतरी है। कांग्रेस भली-भांति जानती है कि वह बीजेपी&nbsp; सरकार को किसी भी मुद्दे पर घेर नहीं पाई है।</p>

<p>धूमल ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला चुनाव होगा जिसमें महंगाई और घोटाला मुद्दा नहीं बन पाया है।&nbsp; आज बीजेपी सरकार में महंगाई दर अपनी निम्न स्तर से भी नीचे है। आज से 5 साल पहले कांग्रेस कार्यकाल में महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर होती थी। कांग्रेस सरकार में जो दाले 110- 200 हुआ करती थी वह आज 60 – 90 में बिक रही हैं। कांग्रेस कार्यकाल में&nbsp; हमेशा अखबारों और जनता के मुख की सुर्खियों में रहने वाला शब्द&nbsp; &quot;भ्रष्टाचार घोटाला&quot; ही रहा है। कांग्रेस ने सिर्फ देश को&nbsp; भ्रष्टाचार से लिप्त घोटाले ही&nbsp; दिए हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी को समझना होगा कि ये आज का भारत है और यह बदलता हुआ भारत है जो अब नहीं रुकने वाला है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय और रोजगार के हर&nbsp; क्षेत्र को ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। भारत के जनमानस का एक सपना हुआ करता था कि उसका भी इलाज अपने ही देश में विदेशों की तरह फ्री में हो सके वह सपना भी मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत सच साबित करके दिखा दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

17 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago